बस्तर रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की तैयारी — सांसद महेश कश्यप की केंद्रीय रेल मंत्री से महत्वपूर्ण मुलाकात

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – बस्तर क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत और विस्तारित करने की दिशा में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने एक अहम पहल की है। सांसद कश्यप ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर बस्तर के लिए कई महत्वपूर्ण रेल सेवाओं और लंबित परियोजनाओं की प्रगति को तेज करने का प्रस्ताव रखा।

सांसद ने बस्तर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, विकास की जरूरतों और यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए वंदे भारत और जनशताब्दी जैसी प्रमुख ट्रेन सेवाएँ शुरू करने का आग्रह किया।

बस्तर के लिए प्रस्तावित नई ट्रेनें

सांसद महेश कश्यप द्वारा रेल मंत्री के समक्ष निम्न प्रस्ताव रखे गए—

1. जगदलपुर–विशाखपट्नम वंदे भारत

2. जगदलपुर–भुवनेश्वर वंदे भारत

3. जगदलपुर–राउरकेला वंदे भारत

4. जगदलपुर–रायगढ़ जनशताब्दी

 

इन ट्रेनों के शुरू होने से बस्तर की कनेक्टिविटी ओडिशा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के औद्योगिक–व्यावसायिक क्षेत्रों से सीधे तौर पर मजबूत होगी।

लंबित रेल परियोजनाओं की प्रगति पर भी जोर

सांसद ने बैठक में स्वीकृत 4 प्रमुख रेल परियोजनाओं, रावघाट–जगदलपुर लाइन, तथा बस्तर–सुकमा क्षेत्र को नई प्रस्तावित लाइनों से जोड़ने पर भी विशेष चर्चा की।
उन्होंने जनजाति गौरव बस्तर कॉरिडोर जैसी महत्वाकांक्षी रेल परियोजना को जल्द स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया।

क्या होगा फायदा?

बस्तर की रेल कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार

पर्यटन, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा

शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं तक तेज़ पहुँच

सुकमा जैसे दूरस्थ जिलों तक आवागमन में क्रांतिकारी सुधार

सांसद ने उम्मीद जताई कि इन प्रस्तावों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे बस्तर क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज