धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलें बेहतर सुविधाएं – कलेक्टर श्री अमित कुमार

कलेक्टर ने सुकमा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – कलेक्टर श्री अमित कुमार ने आज सुकमा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया, व्यवस्थापन तथा किसानों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की।
कलेक्टर श्री अमित कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीदी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं सुचारु ढंग से संचालित की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने केंद्र में कार्यरत हमालों की उपलब्धता, बारदाना की व्यवस्था, धान मापन हेतु प्रयुक्त यंत्रों की स्थिति तथा टोकन प्रणाली के संचालन की जानकारी ली।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय पर एवं नियमानुसार सुनिश्चित की जाएं, जिससे खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो। उन्होंने पंजीयन गोस्वारा को सप्ताह के अंत तक नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए तथा कहा कि खरीदी से संबंधित सभी आंकड़े अद्यतन और सत्यापित होने चाहिए।
असमय बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने केंद्र में पर्याप्त तैयारी रखने के निर्देश दिए, ताकि धान खराब न हो और किसानों को नुकसान से बचाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने धान के सुरक्षित भंडारण हेतु तिरपाल एवं शेड की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्री अमित कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसानों के लिए बैठने, पीने के पानी एवं छांव जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा गया।
खाद्य अधिकारी श्री जयवर्धन ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सुकमा धान खरीदी केंद्र में कुल 1,876 किसानों का पंजीयन किया गया है। इनमें से अब तक 279 किसानों से 16,658 क्विंटल धान की खरीदी पूर्ण की जा चुकी है। वहीं केंद्र से 3,800 क्विंटल धान का उठाव भी किया जा चुका है। खरीदी एवं उठाव की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
निरीक्षण के दौरान धान खरीदी से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज