प्रारूप निर्वाचक सूची जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशा-निर्देश

ईश्वर नौरंगे /राजधानी से जनता तक
आरंग। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ग्रामीण के अंतर्गत आरंग विधानसभा में नगर पंचायत समोदा में 20 दिसंबर को विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) को लेकर कार्यशाला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में BLA-2, बूथ अध्यक्षों सहित पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा के पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा रायपुर ग्रामीण जिला संगठन प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा तथा आरंग विधानसभा S.I.R. प्रभारी कृष्णकुमार भारद्वाज उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने जानकारी दी कि जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए 23 दिसंबर 2025 को प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन किया जाएगा। यह सूची सभी मतदान केंद्रों, निर्धारित स्थलों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। सभी जिलों द्वारा प्रारूप सूची की दो प्रतियां (फोटो सहित हार्ड कॉपी एवं फोटो रहित सॉफ्ट कॉपी) उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही जिन मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए हैं, उनकी सूची भी जारी की जाएगी।
बताया गया कि 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावा एवं आपत्ति दर्ज की जा सकेगी। मतदाता वोटर पोर्टल (voters.eci.gov.in), ECINET मोबाइल ऐप या संबंधित क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
यदि किसी योग्य मतदाता का नाम प्रारूप निर्वाचक सूची में दर्ज नहीं है तो वह घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वा सकता है।
यदि किसी अयोग्य/अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज हो गया है तो फॉर्म-7 के माध्यम से नाम हटाने अथवा आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
निर्वाचक विवरण में संशोधन हेतु फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त, 01 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी भारतीय नागरिक भी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म-6 भरकर अपना नाम निर्वाचक सूची में दर्ज करा सकते हैं।
कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहकर मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं हटाने की प्रक्रिया में सहयोग करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण महामंत्री संतोष शुक्ला, ललिता वर्मा, जिला पदाधिकारी राजेश साहू, राजेन्द्र वर्मा, अमरनाथ वर्मा, नगर पालिका आरंग अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, नगर पंचायत समोदा अध्यक्ष छोटेलाल सोनकर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री अनिल सोनवानी, आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, महामंत्री अशोक चंद्राकर, राकेश सोनकर, नया रायपुर मंडल अध्यक्ष टेशवन बघेल, महामंत्री डॉ. कौशल तारक, मनोज यादव, समोदा मंडल अध्यक्ष देव कुमार साहू, महामंत्री गजेंद्र वर्मा, विष्णु धीवर, मंदिरहसौद मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा, महामंत्री रामजी वर्मा, सुखीराम लहरे, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर साहू, गणेश साहू, बेदराम खूंटे, कृष्णा वर्मा, नंदकुमार साहू, पिलाराम निषाद, नगर पालिका आरंग उपाध्यक्ष हिरामन कोशले, नगर पंचायत समोदा उपाध्यक्ष अंगेश्वर देवांगन, युवा मोर्चा जिला महामंत्री एवं जनपद सभापति लुकेश साहू सहित प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, BLA-2 एवं बूथ अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




