क्षितिज को पुनः गरियाबंद की कमान,प्रदेश अधिवेशन में मिली अभाविप जिला संयोजक की जिम्मेदारी

राजधानी से जनता तक न्यूज/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद/गोहरापदर-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के भिलाई में आयोजित 58वें प्रांत अधिवेशन में विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हुई.जिसमें गरियाबंद जिले के छात्र नेता क्षितिजनारायण तिवारी को पुनः गरियाबंद जिले की कमान सौंपते हुए जिला संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी दी गई.
ज्ञात हो कि क्षितिजनारायण नारायण तिवारी मूलतः गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के गोहरापदर के निवासी है,बीते 5 वर्षों से विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्व में रहे हैं और निरंतर क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज उठाते रहे पूर्व में गोहरापदर के नगर मंत्री,नगर कोष प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं,क्षितिज को बीते वर्ष हुए राजनांदगांव प्रांत अधिवेशन में जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी गई,विगत 1वर्ष में उन्होंने गरियाबंद जिले के अंदर छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज उठाई.विभिन्न आंदोलन,कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रहित सर्वोपरि रखकर विद्यार्थियों की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाया और उसके निराकरण के प्रयास किए।
उल्लेखनीय है कि 8 वर्षों से गोहरापदर में संचालित कॉलेज के भवन,गोहरापदर हायर सेकेंडरी,उरमाल हायर सेकंडरी भवन मांग को लेकर बड़ा आंदोलन करते हुए एनएच 130 सी पर सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ चक्काजाम आंदोलन का नेतृत्व किया जिसके फलस्वरूप दशकों पुरानी लंबित भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ,साथ ही फ़िंगेश्वर 600 छात्राओं के कन्या शाला मर्ज किए जाने के विरोध में सड़क की लड़ाई लड़ी और प्रशासन ने त्वरित रूप से निर्णय वापस लिया ,मैनपुर कॉलेज में विद्यार्थियों की सुरक्षा का मुद्दा हो या देवभोग महाविद्यालय में अव्यवस्थाओं का विषय हो क्षितिज ने छात्रों का नेतृत्व करते हुए संघर्ष कर छात्रहित में कार्य किए हैं.

तिवारी के जिला संयोजक बनाए जाने पर विद्यार्थी परिषद प्रदेश मंत्री अनंत सोनी,पूर्व प्रदेश मंत्री यज्ञदत्त वर्मा,भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश,महाविद्यालय अध्यक्ष तानसिंह मांझी,विभाग संगठन मंत्री शिवशंकर प्रजापति,विभाग संयोजक भिषेक पांडेय,पूर्व जिला संयोजक रंजन यादव,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेकानंद यादव, सूर्यश कश्यप,जयप्रकाश कुटारे,नवीन सिन्हा,नगर मंत्री लिकेश नागेश,योगेश निधि, वात्सल्य दीवान,मुकेश यादव,शुभम निषाद, कृष्णकांत वैष्णव,तेजस बीसी, यशवंत कश्यप,आकाश सोनी, भक्तचरण दौरा,अभिनव कश्यप,छबिलाल नागेश ने शुभकामनाएं दी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज