आरंग नगर में भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पिंटू साहू का भव्य स्वागत

ईश्वर नौरंगे / राजधानी से जनता तक

आरंग। भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर ग्रामीण के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री पिंटू साहू के प्रथम आरंग नगर आगमन पर भाजयुमो एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उनके साथ महामंत्री ज्ञान प्रकाश चंद्राकार एवं लुकेश साहू का भी पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति उनके नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष श्री पिंटू साहू ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो दायित्व सौंपा है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने तथा भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश देखने को मिला।

इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, महामंत्री अशोक चंद्राकर, राकेश सोनकर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश आमंत्रित सदस्य अविनाश विक्की साहू, खूबचंद साहू, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश चंद्राकर, पूर्व पार्षद सूरज लोधी, संजय जलक्षत्री, युवा मोर्चा आरंग मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश देवांगन, महामंत्री गोलू वीरेंद्र कंडरा, लक्ष्मीकांत साहू, नीरज चंद्राकर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा पार्षदगण नरेंद्र लोधी, पुष्कर साहू, विक्रम परमार, खिलेश धुरंधर, संतोष लोधी, तुलाराम साहू, रितेश साहू, तोरण साहू, कामता पाल, वेद बब्बू चंद्राकर, कबीर साहू, गज्जु साहू, उपेंद्र साहू, कुलेश्वर लोधी, मिथुन कन्नौजे, यशवंत जलक्षत्री, नरसिंग खुटे, नेम साहू, नंदकुमार ढीढी, नागेंद्र विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज