77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मुख्य अतिथि श्री नीलकंठ टेकाम ने फहराया तिरंगा

शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल से किया गया सम्मानित

स्कूली छात्रों के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी गई प्रस्तुति

विकास कार्यों पर आधारित 12 झांकियों का किया गया प्रदर्शन

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – जिले में 77 वाँ गणतंत्र दिवस पूरी गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने जिला मुख्यालय सुकमा में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में झंडा फहराया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह मिनी स्टेडियम सुकमा खेल मैदान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। आज के कार्यक्रम में 11 प्लाटून शामिल हुए जिनका नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका श्याम और उप निरीक्षक पद्मा जगत ने किया।

विधायक श्री टेकाम ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश वाचन पश्चात् शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हे शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त कर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री टेकाम के द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 35 अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह मे स्कूली बच्चों ने देश भक्ति एवं पारंपरिक नृत्यों से ओतप्रोत आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसके अंतर्गत पोर्टा केबिन मुरतोंडा ने प्रथम स्थान, कस्तूरबा गांधी विद्यालय सुकमा ने द्वितीय स्थान और पोर्टाकेबिन बालाटिकरा एवं आकार आवासीय विद्यालय सुकमा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मे विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित झांकी निकाली गई। इन झांकियों के तहत् कुल 12 विभागों ने विकास मूलक एवं हितग्राही मूलक योजनाओ को प्रदर्शित किया गया। इनमें वन विभाग, आदिवासी विकास, शिक्षा, महिला बाल विकास, जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, क्रेडा विभाग, जिला पंचायत, नगरपालिका, स्वास्थ्य विभाग शामिल थे, जिसमें प्रथम स्थान शिक्षा विभाग, द्वितीय स्थान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और तृतीय स्थान आदिवासी विकास विभाग को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला खेल अधिकारी श्री विरूपाक्ष पौराणिक एवं प्राचार्य आत्मानंद स्कूल कुम्हाररास श्रीमती टीजी दास ने किया।

कार्यक्रम में महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंगम्मा सोयम, जनपद अध्यक्ष सुकमा श्री संतोष इड़ो, जनपद अध्यक्ष कोंटा श्रीमती कुसुमलता कोवासी, नगरपालिका अध्यक्ष श्री हुंगाराम मरकाम, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती रीना पेद्दी, जिला पंचायत सदस्य श्री हुंगाराम मरकाम, श्री कोरसा सन्नू, अधिकारियों में डीआईजी नक्सल ऑपरेशन सुकमा श्री आनंद सिंह राजपुरोहित, कलेक्टर श्री अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण, जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर, वनमण्डलाधिकारी श्री अक्षय भोंसले, एडीशनल एसपी श्री रोहित शर्मा, श्री अभिषेक वर्मा, कमांडेंट दूसरी बटालियन श्री कमलेश कुमार सहित जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण, नगर पालिका के पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकायें, स्कूली छात्र छात्राएं और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज