*राजधानी से जनता तक/संदीप यादव /रामचंद्रपुर*
रामानुजगंज | 1 फरवरी 2026 केंद्र सरकार द्वारा 1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 देश के युवाओं की आकांक्षाओं, आवश्यकताओं और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया एक दूरदर्शी एवं राष्ट्र निर्माण को मजबूती देने वाला बजट है। इस बजट में शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और आधुनिक तकनीक को प्राथमिकता देकर यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की असली नींव है।
बजट में बालिकाओं की शिक्षा को सशक्त करने हेतु प्रत्येक जिले में छात्रावास की व्यवस्था, युवाओं के लिए कौशल आधारित प्रशिक्षण, डिजिटल, एनीमेशन, गेमिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं सेमीकंडक्टर जैसे भविष्य के क्षेत्रों में अवसरों का विस्तार तथा स्टार्ट-अप और नवाचार को बढ़ावा देने के प्रावधान युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। साथ ही पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन पर विशेष फोकस किया गया है।
यह बजट केवल आर्थिक प्रावधानों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने का विजन प्रस्तुत करता है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को इस युवा-हितैषी, विकासोन्मुखी एवं भविष्य निर्माण करने वाले बजट के लिए अश्विनी गुप्ता पूर्व महामंत्री भाजयुमो विधायक प्रतिनिधि की ओर से हार्दिक बधाई एवं आभार,,
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




