अवैध गांजा पर सरिया थाना की बड़ी कार्यवाही

अनुराज साहू /जिला प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ 

द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे सरिया पुलिस को 8 किलो 240 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 1आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। 16 फरवरी को दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर सुचना मिला एक लाल रंग के HF डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक OD 17 L 0372 का चालक उड़ीसा से गांजा लेकर ग्राम मल्दा, सारंगढ़ की तरफ जा रहा है सूचना पर सरिया थाना के सामने मेन रोड में घेराबंदी कर मोटर सायकल क्रमांक OD 17 L 0372 को पकड़ा गया ।

मोटर सायकल के चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम धरम सिंह सिदार पिता गैंग सिंह सिदार उम्र 45 वर्ष ग्राम मल्दा थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ बताया । मोटर सायकल में पीछे बंधे प्लास्टिक बोरी तथा डिक्की की तलाशी लेने पर 07 पैकेट में कुल 08किलो 240 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपी से पूछताछ करने पर जिला कंटामाल उड़ीसा से गांजा लेकर ग्राम मल्दा ,थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ बिक्री हेतु ले जाना बताया कि आरोपी धरम सिंह सिदार के कब्जे से 08किलो 240 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, 01नग HF डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक OD 17 L 0372, एक नग मोबाइल को जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना सरिया मे अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव , सउनि मोतीलाल डनसेना प्रआ मोहन गुप्ता सुरेंद्र सिदार, आ. विमल जांगड़े दिलीप स्नेही, दिगंबर , खेमलाल, साइबर प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी और समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज