मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर जिला अस्पताल सुकमा में फल वितरण

राजधानी से जनता सुकमा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा जिला अस्पताल सुकमा में मरीजों को फल वितरण किया गया।

यह कार्यक्रम भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के आव्हान पर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय  धनीराम बारसे के मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष  धनीराम यादव जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता  रमेश यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री  खेमलाल सिंहा, मंडल अध्यक्ष  सुनील अजमेरा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष  डमरू राम नाग, जिला महामंत्री  विक्रांत देव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष  मनोज मंडल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष  राजेंद्र कुलदीप, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष  आलम हाशमी, युवा मोर्चा पदाधिकारी  प्रशांत पेद्दी एवं रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा सेवा और संवेदना का संदेश दिया।

Ishwar Naurange
Author: Ishwar Naurange

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।