पत्रकार हितों की मजबूती और निष्पक्ष पत्रकारिता के संरक्षण का लिया संकल्प
जिला प्रमुख नवीन दांदडें राजधानी से जनता तक सुकमा – जिले के पत्रकारों की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और पत्रकार हितों की प्रभावी पैरवी के उद्देश्य से सुकमा जिला प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर जिले के वरिष्ठ, अनुभवी एवं सक्रिय पत्रकारों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए, जिससे संगठन को मजबूत नेतृत्व और सशक्त दिशा मिल सके।
नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संजय (रिंटू) सिंह भदौरिया को सौंपी गई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अमन सिंह भदौरिया एवं जगदीश माहेश्वरी को नियुक्त किया गया। सचिव पद पर पवन शाहा, सह-सचिव के रूप में रफीक खान तथा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी लीलाधर राठी को दी गई है।
संगठन को अनुभवी मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पत्रकार पीसा राजेंद्र, जोगराज जैन, आशीष दुबे एवं राजा राठौर को संरक्षक नियुक्त किया गया है। इनके अनुभव और मार्गदर्शन से प्रेस क्लब को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसके अतिरिक्त संगठन की गतिविधियों को सशक्त रूप से संचालित करने हेतु 13 पत्रकारों को कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। कार्यसमिति में डमरू राम, जयपाल सिंह, नवीन दांदडें, सुजीत वैदिक, राहुल राजपूत, समीर कीर्तन, ज्ञानेंद्र सिंह, अंकित चौहान, माड़वी पवन, राजकुमार श्रीवाने, गौरव सिंह राठौर, आदर्श शुक्ला, वरुण नायडू एवं मोहम्मद रफीक शामिल हैं।
नवगठित प्रेस क्लब ने यह स्पष्ट किया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों की रक्षा तथा निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। साथ ही जिले के पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय, संवाद और सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने इस गठन को ऐतिहासिक बताते हुए आशा व्यक्त की कि सुकमा जिला प्रेस क्लब आने वाले समय में पत्रकार हितों की सशक्त आवाज बनेगा और संगठनात्मक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
Author: Ishwar Naurange
🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।




