गंभीर प्रसव जटिलता से जूझ रही गाय का सफल ऑपरेशन, पशु चिकित्सकों ने बचाई जान

राजधानी से जनता तक कोरबा। सतनाम नगर निवासी अनिल कुमार की गाय में गुरुवार रात गंभीर प्रसव जटिलता (डिस्टोशिया) की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी अभिषेक श्रीवास ने देर रात लगभग 2 बजे तक मौके पर पहुंचकर पशु की स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन भ्रूण को बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया।

इसके बाद शुक्रवार सुबह डॉ. अंकित शुक्ला, डॉ. सतीश राठौर और अभिषेक श्रीवास की टीम ने मौके पर पहुंचकर शल्य चिकित्सा की। ऑपरेशन के दौरान मृत भ्रूण को बाहर निकालते हुए गाय की जान बचा ली गई।पशु चिकित्सकों के अनुसार उपचार के बाद गाय की स्थिति अब स्थिर और संतोषजनक है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है