शराब पीने से रोकने पर बेटे ने मां पर टांगी से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

रिगनी / खरौद थाना नवागढ़ क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर एक बेटे द्वारा अपनी ही मां पर टांगी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पोड़ी निवासी दयाशंकर कश्यप (34 वर्ष) का 11 मार्च 2026 की सुबह अपनी मां से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि उसकी मां उसे बार-बार शराब पीने से मना करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर दयाशंकर कश्यप ने टांगी से अपनी मां के गले पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और काफी खून बहने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही थाना नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 91/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दयाशंकर कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, सहायक उपनिरीक्षक संतोष केरकेट्टा सहित थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज