भाजयुमो जिला महामंत्री विक्रांत चंद्राकर को पश्चिम बंगाल में मिली महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी

 

तमलुक विधानसभा में संगठन सशक्त करने का दायित्व, मोयना की परिवर्तन यात्रा में भी की सक्रिय सहभागिता

 

छुईखदान। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विक्रांत चंद्राकर को संगठन की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले की तमलुक विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक कार्यों के लिए नियुक्त किया गया है। प्रदेश युवा मोर्चा के निर्देशानुसार उन्हें वहां स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का दायित्व दिया गया है।

विक्रांत चंद्राकर लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। छात्र जीवन से ही वे राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े रहे हैं और विभिन्न सामाजिक तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने उन पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के मोयना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित परिवर्तन यात्रा में भी विक्रांत चंद्राकर ने स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय सहभागिता की। परिवर्तन यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा भी की गई।

विक्रांत चंद्राकर ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उनके ऊपर जताया है, वह उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक अनुशासन के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज