1 नवंबर से 6 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ में कुल 1 लाख 51 हजार 809 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद- छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व से ही प्रदेश में अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन से आने वाले धान की कड़ी निगरानी रखी जा रही गई थी। पिछले एक नवंबर से 6 दिसंबर तक प्रदेश के विभिन्न राज्यों से एक लाख 51 हजार 809 क्विंटल धान जब्त किया गया। इस बार मार्कफेड द्वारा राज्य में अवैध परिवहन के जरिए अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वाले को रोकने के लिए राज्य के सीमावर्ती जिलों में चैकपोस्ट और कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्कफोर्स भी तैनात किया गया था। इसके अलावा मार्कफेड में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था की सतत निगरानी की गई थी।

धान खरीदी व्यवस्था की सतत निगरानी

उल्लेखनीय है कि सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ाए जाने और त्वरित अलर्ट रिस्पांस सिस्टम की बदौलत अन्य राज्यों से धान की अवैध आमद को रोकने में प्रभावी सफलता मिली। शासन ने स्पष्ट किया था कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार कि अनियमितता और अवैध गतिविधि को हर स्तर पर जीरो टॉलरेंस के साथ रोका जाएगा। खाद्य विभाग के अधिकारीयों ने बताया कि मार्कफेड द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को पार्दर्शिता बनाने के लिए एकीकृत कंट्रोल सेंटर के माध्यम से रियल टाइम निगरानी रखी गई थी। साथ ही अवैध परिवहन के माध्यम से राज्यों से आने वाले धान को रोकने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा सतत् निगरानी रखी गई। धान खरीदी छत्तीसगढ़ 2025 मार्कफेड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले एक नवंबर से 6 दिसंबर के अवधि में मंडी अधिनियम 1972 के तहत सीमावर्ती विभिन्न जिलों से छत्तीसगढ़ राज्य में अवैध परिवहन के माध्यम से आने वाले धान पर कार्रवाई की गई। इसमें सर्वाधिक महासमुंद जिले में 25,718 क्विंटल धान जब्त किया गया है।इसी प्रकार धमतरी में 23,859 क्विटंल , रायगढ़ जिले में 21331 क्विंटल, राजनांदगांव 14,977 क्विंटल, बलराम पुर जिले में 9771 क्विंटल, बेमेतरा में 6490 क्विंटल, कवर्धा में 5734 क्विंटल,बालोद में 4594 क्विंटल,सारंगढ-बिलाईगढ़ में 3770 क्विंटल,गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिले में 2868 क्विंटल, जशपुर जिले में 2771 क्विंटल, सूरजपुर में 2650 क्विंटल,दुर्ग में 2350 क्विंटल, जांजगीर-चांपा जिले में 2014 क्विंटल, बलौदा बाजार में 1855 क्विंटल, बीजापुर में 1842 क्विंटल, रायपुर में 1697 क्विंटल, खैरागढ़ -छुईखदान गंढई में 1583 क्विंटल, महेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में 1500 क्विंटल, बस्तर जिले में 1560 क्विंटल,मोहला मानपुर चौंकी में1402 क्विंटल , सरगुजा में 1282 क्विंटल, कोरबा में 1346, गरियाबंद जिले में 1392 क्विंटल, कोरिया 1237 क्विंटल , शक्ति में 1201 क्विंटल, कोण्डागांव जिले में 1148 क्विंटल, बिलासपुर में 1060 क्विंटल, कांकेर जिले में 1012 क्विंटल,मूंगेली में 917 क्विंटल, दंतेवाड़ा में 445 क्विंटल, नारायणपुर में 323 क्विंटल,सुकमा जिले में 216 क्विंटल, धान जब्त किए गए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज