प्रदेश सरकार ने पूरा कर दिया है। अब मेकाहारा में डीएम कार्डियोलॉजी की सीट स्वीकृत।

राजधानी से जनता तक रायपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के कुशल नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से प्रदेश के युवा डॉक्टरों को सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में ही अधिक संख्या में हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट) तैयार होंगे, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

यह वर्षों पुरानी मांग बीजेपी प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. देवेंद्र कश्यप के सतत प्रयासों एवं लगातार किए गए आग्रह का परिणाम है। प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से इस मांग को आज मूर्त रूप मिला है।

इस घोषणा से प्रदेश भर के युवा डॉक्टरों और वरिष्ठ विशेषज्ञों में खुशी और संतोष का वातावरण है। यह निर्णय दर्शाता है कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस संबंध में जानकारी बीजेपी प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने दी।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज