रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर के निर्देश पर किराये पर दिए गए वाहनों से जुड़ी शिकायतों में बड़ी कार्रवाई की गई है। पिछले कुछ दिनों से वाहन मालिकों द्वारा यह शिकायत की जा रही थी कि उनके वाहन किराये पर देने के बाद न तो किराया मिल रहा था और न ही वाहन वापस किया जा रहा था।
शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की। जांच में सामने आया कि वाहन मालिकों ने स्वेच्छा से अपने वाहन किराये पर चलाने के लिए प्रेमराज साहू (निवासी आमासिवनी, रायपुर) के माध्यम से दिए थे। वाहनों का किरायानामा शशीकांत यादव और रोहित के साथ किया गया था।
वाहनों की वापसी नहीं होने और किराया न मिलने से परेशान वाहन मालिकों ने पुलिस की मदद ली। सभी दस्तावेजों और तथ्यों की जांच के बाद 25 मार्च 2026 को पुलिस उपायुक्त श्री मयंक गुर्जर द्वारा 10 वाहन मालिकों को उनके वाहन सुपुर्द कर दिए गए।
जिन वाहन मालिकों को उनके वाहन लौटाए गए, वे इस प्रकार हैं:
प्रेमराज साहू (आमासिवनी, रायपुर) – एर्टिगा (CG/04/PW/7395)
प्रेमराज साहू (आमासिवनी, रायपुर) – किया सोनेट (CG/04/QL/7499)
चंद्रकांत साहू (भिलाई, दुर्ग) – हुंडई औरा (CG/04/QP/5816)
अक्षय वर्मा (नरदहा, रायपुर) – मारुति बलेनो (CG/04/QH/6751)
ठाकुर दास मानिकपुरी (बीरगांव, रायपुर) – स्कॉर्पियो (CG/04/PY/9212)
टिकेन्द्र कुमार देवांगन (छावनी, भिलाई) – एर्टिगा (CG/07/CZ/7097)
मोहम्मद नूर आलम (दोंदे खुर्द) – मारुति फ्रांक्स (CG/04/QM/8611)
डिगेश्वर यदु (ग्राम टेकारी, थाना विधानसभा रायपुर) – एर्टिगा (CG/07/QC/1457)
चेतनदास गोस्वामी (बेमेतरा) – मारुति ब्रेजा (CG/04/NZ/4462)
मोहित चंद्राकर (विधानसभा, रायपुर) – हुंडई वेन्यू (CG/07/CS/1933)
पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिली है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन किराये पर देने से पहले सभी कानूनी दस्तावेजों और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचा जा सके।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




