विश्व मंच पर मोदी का परचम, तीसरी बार सबसे लोकप्रिय नेता बने

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वैश्विक स्तर पर सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। अमेरिकी डेटा एनालिटिक्स फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के ताजा सर्वे के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी को 68 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग मिली है, जो उन्हें दुनिया के शीर्ष नेताओं में पहले स्थान पर बनाए रखती है। मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा 2 से 8 मार्च के बीच किए गए सर्वे में पीएम मोदी अपने वैश्विक समकक्षों से काफी आगे नजर आए। यह रैंकिंग लगातार तीसरी बार सत्ता में रहने के बावजूद उनकी लोकप्रियता और मजबूत नेतृत्व को दर्शाती है। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सूची के टॉप-10 में जगह नहीं बना सके और उन्हें केवल 39 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली। पीएम मोदी के बाद दूसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पारमेलिन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग रहे, जिन्हें 62-62 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग प्राप्त हुई।तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमशः चेक गणराज्य और अर्जेंटीना के नेता रहे, जिन्हें 57 और 56 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग मिली। अन्य वैश्विक नेताओं की बात करें तो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को 24 प्रतिशत और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को मात्र 17 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली, जिससे वे सूची में काफी पीछे रहे। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने हाल ही में भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल की है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को मिलाकर कुल 8,931 दिनों का नेतृत्व पूरा किया है और अब वे देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रमुख बन गए हैं। मॉर्निंग कंसल्ट की यह रेटिंग विभिन्न देशों के वयस्कों की राय पर आधारित सात दिन के मूविंग एवरेज के आधार पर तैयार की जाती है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज