छिंदगढ़ में भाजपा का मंडल प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं को दी गई वैचारिक मजबूती

जिला प्रमुख नवीन दांदडें राजधानी से जनता तक /छिंदगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण वर्ग बुधवार, 25 फरवरी 2026 को हल्बा समाज भवन छिंदगढ़ में प्रारंभ होकर 26 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे तक विभिन्न सत्रों में संपन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण महाअभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना, संगठनात्मक दक्षता में वृद्धि करना तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया।

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम बूथ स्तर तक आयोजित किए जाएंगे, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा सके।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य हूंगा राम मरकाम, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सोयम मुका, जिला उपाध्यक्ष पार्वती प्रधानी, मंडल अध्यक्ष चिरंजीवी मंडावी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज