सुकमा में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत: ‘सिंगल विंडो रूम’ और ‘केंद्रीकृत निगरानी केंद्र’ का भव्य लोकार्पण

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

 

सुकमा जिले में विकास को नई गति देते हुए आज प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में ‘सिंगल विंडो रूम’ और ‘केंद्रीकृत निगरानी एवं नियंत्रण केंद्र’ (CMCC) का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अमित कुमार भी उपस्थित रहे।

सुशासन और सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

लोकार्पण समारोह में मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि इन आधुनिक सुविधाओं के शुरू होने से आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं अब एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होंगी। वहीं केंद्रीकृत निगरानी केंद्र के माध्यम से जिले की कानून व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

मंत्री ने मौके पर आधार कार्ड बनवाने आए छात्रों से बातचीत भी की और विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

 

क्या है ‘सिंगल विंडो सिस्टम’?

 

एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सेवाएं उपलब्ध

दस्तावेज, प्रमाण पत्र और योजनाओं के लिए भटकने की जरूरत खत्म

समय और संसाधनों की बचत

केंद्रीकृत निगरानी केंद्र (CMCC) की खासियत

पूरे जिले की डिजिटल मॉनिटरिंग

 

कानून व्यवस्था पर रियल-टाइम नजर

विकास कार्यों की ऑनलाइन समीक्षा

 

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर, महिला आयोग सदस्य दीपिका सोरी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भी सहभागिता देखने को मिली।

 

सुकमा में ‘सिंगल विंडो रूम’ और ‘केंद्रीकृत निगरानी केंद्र’ की शुरुआत को डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है। इससे न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि आम जनता को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं भी

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज