फिंगेश्वर/गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र अंतर्गत देवसरा जंगल में वन विभाग ने अवैध कटाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 मार्च की रात वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान देवसरा जंगल में छापेमारी की। इस दौरान सागौन पेड़ों की अवैध कटाई करते हुए डिगेश्वर निषाद, दुष्यंत निषाद और पंचराम निषाद को मौके पर ही धर दबोचा गया।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 5 नग सागौन के लट्ठे बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.66 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने अवैध रूप से लकड़ी काटने की बात स्वीकार की है।
वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जंगलों की सुरक्षा के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अवैध कटाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




