सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: 5 लाख का इनामी माओवादी ढेर

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा | जिला सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना पोलमपल्ली क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में हुई इस कार्रवाई में एक इनामी माओवादी को मार गिराया गया है।

 

कैसे हुई मुठभेड़

पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण के अनुसार, माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

सर्च अभियान के दौरान 29 मार्च की सुबह से ही सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग होती रही।

 

मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की तलाशी लेने पर एक पुरुष माओवादी का शव हथियार सहित बरामद किया गया।

 

मारे गए माओवादी की पहचान

नाम: मूचाकी कैलाश

पद: प्लाटून नं. 31 सेक्शन कमांडर (PPCM)

निवासी: पूलनपाड़, थाना चिंतलनार, जिला सुकमा

इनाम: ₹5 लाख

आरोप: नागरिक हत्याएं, हमले और IED ब्लास्ट की साजिशों में शामिल

 

पुलिस की अपील

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पट्टलिंगम ने माओवादी कैडरों से अपील करते हुए कहा कि आत्मसमर्पण और पुनर्वास का अवसर अब अंतिम चरण में है। उन्होंने माओवादियों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने और शांतिपूर्ण जीवन अपनाने की अपील की।

सुकमा में लगातार जारी एंटी-नक्सल ऑपरेशन के बीच यह सफलता सुरक्षाबलों के लिए अहम मानी जा रही है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ इलाके में डटे हुए हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज