जिला प्रमुख नवीन दांदडें
सुकमा।जिले में नक्सलवाद के खात्मे की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहीद जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि सरकार ने नक्सलवाद समाप्त करने का अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि जिस नक्सलवाद ने वर्षों तक बस्तर के विकास को बाधित किया और क्षेत्र को अंधकार में रखा, आज उसी विचारधारा से मुक्ति की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने लाल आतंक के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए सभी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका सर्वोच्च बलिदान देश हमेशा याद रखेगा।
बारसे ने बदलते बस्तर की तस्वीर को रेखांकित करते हुए बताया कि दशकों बाद लखापाल में राम मंदिर का द्वार खुलना और लगभग 30 वर्षों बाद भेजी में मड़ई मेले का पुनः शुभारंभ होना इस परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने इसे “डबल इंजन सरकार” की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता इस बदलाव का स्वागत कर रही है और आज का दिन खुशी का दिन है।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अरुण सिंह, नूपुर वैदिक, हूंगाराम मरकाम, दिलीप पेद्दी, शोभन गदामी, गजानंद लड्डा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान शहीद जवानों के सम्मान में मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




