अंतर्राज्यीय चैक पोस्ट खुटगांव पर 25 किली गांजा के साथ 01 तस्कर को देवभोग पुलिस पकड़ी और की बड़ी कार्यवाही

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद/देवभोग – गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ सट्टा शराब अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर देवभोग थाना प्रभारी फैजूल हौदा शाह के कुशल नेतृत्व में 02 अप्रैल 2026 , दिन गुरुवार को देवभोग पुलिस टीम ने चैक पोस्ट नाका खुटगांव के पास एक व्यक्ति उड़िसा की ओर से पैदल आते दिखाई दिया, जिसके पास एक सफेद प्लास्टिक थैली में काले रंग का बैग पकड़ा हुआ था, तो उसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ में अपना नाम कालाकान्हू उर्फ कान्हा तांडी, पिता स्वर्गीय सुरेश सिंह तांडी उम्र 24 साल, निवासी वार्ड नंबर 2 हाउस पार थाना बोडेन, जिला नुआपड़ा (ओडिशा) बताया। मौके पर उपस्थित गवाह जयगुरु सोनी और खेरी सिंह को भी विधिवत नोटिस देकर कार्यवाही में शामिल किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सफेद प्लास्टिक थैली के अंदर एक एक नीले रंग की झिल्ली पैकेट तथा काले बैग में एक और पैकेट मिला, जिसमें मादक पदार्थ गांजा का बू आने से एनडीपीएस कीट से परीक्षण किया गया। परीक्षण में गांजा ही पुष्टि हुई।

मादक पदार्थ गांजा को इलेक्ट्रॉनिक तराजू से किया गया वजन

मौके पर आरोपी से बरामद किया गया मादक पदार्थ गांजा को इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर सफेद प्लास्टिक थैली से बरामद गांजा -15 किलोग्राम, तथा काले बैग से बरामद गांजा 10 किलोग्राम इस प्रकार कुल 25 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया,जिसकी अनुमानित कीमत 12,50,000/- आकी गई।

गिरफ्तार आरोपी

काला कान्हू उर्फ कान्हा तांडी
पिता स्वर्गीय सुरेश सिंह तांडी
उम्र- 24 वर्ष
निवासी ग्राम साल्हेकेला वार्ड नंबर 2, थाना -बोडेन,जिला- नुआपड़ा (ओडिशा)

जप्त सामग्रियां

कुल 25 किलो गांजा
अनुमानित कीमत रू 12,50,000/-

01 सफेद प्लास्टिक थैली,01 काला पिट्ठू बैग

आरोपी को कृत्य धाराएं लगाई गई

आरोपी का कृत्य धारा 20( बी)(||) (सी) नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रापिक सब्सटेंस एक्ट एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर थाना देवभोग में पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है