अनियमितता पर दो कृषि केंद्रों को नोटिस ,खरीफ पूर्व निरीक्षण तेज

रायपुर, 07 अप्रैल 2026 / बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कृषि आदान विक्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के आधार पर दो फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार खरीफ 2026 के पूर्व किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। विकासखंड पलारी में निरीक्षक द्वारा विभिन्न कृषि सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कृषि सेवा केंद्र पलारी में स्कंध पंजी का समुचित संधारण नहीं पाए जाने पर संबंधित फर्म को नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार विकासखंड बलौदाबाजार में उपसंचालक कृषि श्री दीपक कुमार नायक, उर्वरक निरीक्षक लोकनाथ दीवान एवं उर्वरक शाखा प्रभारी सिमांचल गौड़ द्वारा नवीन ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टैकिंग में त्रुटि, स्कंध पंजी का अभाव एवं अनुज्ञप्ति का निर्धारित स्थान पर प्रदर्शन नहीं पाया गया। उक्त अनियमितताओं के आधार पर फर्म को नोटिस जारी करते हुए उर्वरक अधिकार पत्र निलंबन की कार्यवाही की जा रही है। विकासखंड कसडोल एवं भाटापारा में भी विभिन्न कृषि केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उपसंचालक कृषि द्वारा समस्त निरीक्षकों को नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे कृषि आदान क्रय करते समय पक्का बिल अवश्य लें तथा उर्वरक पीओएस मशीन के माध्यम से ही क्रय करें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज