बलौदाबाजार : जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में चावल उत्सव का आयोजन

बलौदाबाजार, 7 अप्रैल 2025 / राज्य शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राशनकार्डधारी परिवारों को पात्रता अनुसार अप्रैल, मई और जून माह का चावल अप्रैल 2026 में एक साथ प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले के सभी पीड़ीएस दुकानों में 7 अप्रैल 2026 से चावल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और निगरानी समिति के सदस्यों की उपस्थिति में चावल उत्सव मनाकर तीन महीने के खाद्यान्न का एकमुश्त वितरण किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी 591 उचित मूल्य की दुकानों में चावल उत्सव मनाकर तीन महीने के खाद्यान्न का एकमुश्त वितरण किया जा रहा है। इस उत्सव की सतत मॉनिटरिंग हेतु अनुविभागोय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार,नायब तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, खाद्य और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। चावल उत्सव के दौरान सम्बधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हितग्राहियों को सुगमता से चावल वितरित करने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। इस अवसर पर हितग्राहियों को अपने नजदीकी राशन दुकान पर जाकर चावल प्राप्त करने का आग्रह किया जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज