छत्तीसगढ़ सरकार की “मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप” योजना के तहत युवाओं को आईआईएम रायपुर में निःशुल्क MBA करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही चयनित छात्रों को प्रति माह 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।योजना के प्रचार-प्रसार के लिए आईआईएम रायपुर की टीम ने गुरुवार शाम 4 बजे कोरबा जिले के विभिन्न महाविद्यालयों का दौरा किया। प्रतिनिधियों ने ई. विश्वेश्वरैया पीजी कॉलेज, मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, अग्रसेन कन्या महाविद्यालय और कमला नेहरू कॉलेज में विद्यार्थियों को कोर्स, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी।इस फेलोशिप के तहत छात्रों को “पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस” में दो वर्षीय MBA कोर्स कराया जाएगा, जिसकी पूरी फीस राज्य शासन वहन करेगा। साथ ही पढ़ाई के दौरान शासन के विभिन्न विभागों में प्रायोगिक प्रशिक्षण का अवसर भी मिलेगा।यह योजना केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




