जिले के 06 प्रधान प्रधान आरक्षको को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया

जिले के 06 प्रधान प्रधान आरक्षको को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया

राजधानी से जनता तक/पंकज गुप्ता/बलरामपुर 

बलरामपुर :- वरिष्ठ कार्यालय से जारी हुए पदोन्नति आदेश के परिपालन में प्रभारी पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज बी पी राजभानू (भा.पु.से.) द्वारा जिले के 06 प्रधान आरछकों को क्रमशः धोबसाय, तेजराम, मिखाईल कुजूर, रामेश्वर प्रसाद सावरा, निशिकांत एक्का एवम दसरथ को प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक द्वारा पदोन्नत हुए समस्त अधिकारियों से कहा गया कि अब उनके कंधों पर जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई है, बेहतर ढंग से ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ पुलिस एवं आमजन के बीच तालमेल बैठाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर एवम् उप पुलिस अधीक्षक अजाक जितेंद्र खूंटे द्वारा पदोन्नत हुए सहायक उपनिरीक्षक के कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नति दी गई।

Amesh Jangadey
Author: Amesh Jangadey

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज