गरियाबंद पुलिस प्रशासन ने युवाओं को आत्मनिर्भर सरकारी नौकरियों में सफलता सक्रिय कैरियर गाइडेंस कैम्पस में दी सीख

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद/देवभोग -गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन पर जिला मुख्यालय से दूरस्थ क्षेत्र थाना देवभोग में 18 अप्रैल 2026 ,दिन शनिवार को गरियाबंद प्रभारी एसपी नीरज चंद्राकर के नेतृत्व में देवभोग थाना अंतर्गत क्षेत्र के
युवाओं को ‘ कैरियर गाइडेंस’ संवाद मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया, इसका उद्देश्य यह है कि,देवभोग क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सरकारी नौकरियों के लिए कैसे तैयारी करनी है, इस बिंदु पर चर्चा हेतु कैरियर गाइडेंस प्लेसमेंट कैम्पस का आयोजन किया गया था। प्रभारी एसपी नीरज चंद्राकर युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने से अपने कैरियर को कैसे बनाया जाए।यह सब अपने ऊपर ही डिप्रेंस पड़ता है, चुकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मेहनत और लगन से कार्य करने पर अवश्य ही सफलता प्राप्त मिलती है, इसके लिए खुद को दृढ़ विश्वास और ईमानदारी से लगन के साथ मेहनत करने पर हर हाल में सफलता मेहनती का कदम चूमती है। इस लिए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और ईमानदारी , जूनून से पढ़ाई लिखाई करनी चाहिए। उन्होंने और भी बताया कि युवावस्था में ही कैरियर को सुधारी जा सकती है।हर प्रतियोगिता में भाग ले कर सफलता हासिल करने के लिए युवाओं को अनेकों परीक्षाएं और प्रशिक्षण में उतरते हैं, इमानदारी और लगन से कड़ी मेहनत के साथ प्रतिस्पर्धा की
तैयारी करनी चाहिए। यदि आप एक बार के मेहनत में असफल रहे हैं,तो उसी का निदान निकाल कर आगे की सफलता के लिए अपनी कमर कस के मेहनत करनी चाहिए। आदमी को असफल होने से मन में घबराना नहीं चाहिए, बल्कि डट कर परीक्षा का मुकाबला करना चाहिए। विद्यार्थी जीवन में सफलता और असफलता दोनों एक ही पहलू के दो सिक्के होते हैं,इसे आप मन में घबराकर निराश होने की आवश्यकता नहीं है। यदि मन में घबराकर मन में संकोच रहे तो कैरियर में भारी रूकावटें आ सकती है। छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित मिशन संवाद ‘कैरियर मार्गदर्शन’ शिविर में सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक समिल्लित होकर कैरियर मार्गदर्शन का लाभ उठाते हुए उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने की मूलमंत्र है ,कैसे करना चाहिए ताकि सफलता निश्चित ही प्राप्त हो । इस दौरान ज़िले के प्रभारी एसपी नीरज चंद्राकर ने देवभोग क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर कैरियर बनाने के लिए उन्होंने अनेकों उदाहरण प्रस्तुत करते हुए युवाओं को साझा किया। चंद्राकर के इस मार्गदर्शन से युवाए रूबरू हुए और उन्होंने कहा कि यह कैरियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन देवभोग क्षेत्र में पहली बार किया गया है। इस तरह बीच- बीच में मार्गदर्शन शिविर का आयोजन कर युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार में सफलता हासिल करने के लिए प्रतिभागियों की हौसला बढ़ाने की सफलता पर मुख्य टिप्स मिलते रहना चाहिये। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पार्षद, जनप्रतिनिधि ,पुलिस विभाग,सरपंच, मीडिया कर्मी व क्षेत्र के युवा वर्ग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज