रायपुर में श्वान नसबंदी अभियान तेज, रोज़ाना 30 डॉग्स पर कार्रवाई

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 8 अंतर्गत सोनडोंगरी (वार्ड 2) में संचालित एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के माध्यम से शहर में श्वान नसबंदी अभियान तेज़ी से जारी है। अब तक यहां लगभग 413 श्वानों की नसबंदी की जा चुकी है।

महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय ने केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही और जोन 8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल भी उपस्थित रहीं।

निरीक्षण के दौरान ऑपरेशन थिएटर, चिकित्सकीय प्रबंधन, टीकाकरण और डी-वॉर्मिंग सहित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और एजेंसी एनिमल वेलफेयर सोसायटी को सुचारू संचालन के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों के अनुसार, सोनडोंगरी और बैरन बाजार में संचालित दो केंद्रों के माध्यम से शहर में प्रतिदिन औसतन 30 श्वानों की पकड़कर नसबंदी की जा रही है। डॉग कैचर टीम द्वारा तय प्रक्रिया के तहत श्वानों को लाकर नसबंदी और उपचार किया जा रहा है, जिसकी नियमित निगरानी निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज