नारायणपुर में पोषण पखवाड़ा: बच्चों को संतुलित आहार व स्वास्थ्य की दी जानकारी

नारायणपुर। राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत प्रदेश में बच्चों के स्वास्थ्य और मस्तिष्क विकास को ध्यान में रखते हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बंगलापारा में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चल रहे इस अभियान के अंतर्गत स्कूल में संतुलित आहार पर आधारित पोषण प्रदर्शनी लगाई गई।

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीना खोबरागड़े ने बच्चों को संतुलित आहार के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा भोजन, जिसमें सभी पोषक तत्व और पर्याप्त मात्रा में पानी शामिल हो, शरीर के विकास और कार्यक्षमता के लिए बेहद जरूरी होता है। उन्होंने जंक फूड के दुष्प्रभावों से सावधान करते हुए मुनगा (सहजन) के सेवन के लाभ भी समझाए।

इस दौरान प्रधान अध्यापक श्रीमती ब्रजेश्वरी रावटे ने गर्मी से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि स्कूल में “जलघंटी” और जलयोजन के माध्यम से बच्चों को नियमित अंतराल पर पानी पीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को घर पर भी पर्याप्त पानी पीने, लू से बचने और तेज धूप से सुरक्षित रहने की सलाह दी।

कार्यक्रम में विजयलक्ष्मी गुर्जर, उषा तिवारी, हेमंत साहू सहित स्कूल का समस्त स्टाफ और बालवाड़ी से लेकर सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज