डूमरबहाल से केन्दुवन पहुंच मार्ग की जर्जर सड़क वर्षों से उपेक्षित,

गांव चलों बस्ती चलों में ग्रामीणों ने उठाई बुलंद आवाज

बघेल बोले सुशासन तिहार से पहले शासन तक पहुंचाएंगे पीड़ा, 2 किमी पक्की सड़क के लिए करेंगे प्रयास

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

देवभोग/गरियाबंद -ग्राम पंचायत डूमरबहाल से केन्दुवन पहुंच मार्ग की लगभग 2 किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क की जर्जर हालत ग्रामीणों के लिए नासूर बन गई है। यह बहुप्रतीक्षित मांग

” गांव चलों बस्ती चलों अभियान ” के तहत 11 अप्रैल को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भी सामूहिक रूप से उठी।

कार्यक्रम के प्रभारी एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि तथा वर्तमान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर ग्रामीण जिला सहप्रभारी चवन लाल बघेल ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वर्तमान में यह मार्ग कच्चा एवं जर्जर है। बारिश के दिनों में कीचड़ एवं गड्ढों के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है।

बघेल ने कहा, इस मार्ग से स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों एवं दैनिक मजदूरों का प्रतिदिन आना – जाना होता है। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों का पहुंचना असंभव हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

चवन लाल बघेल ने बताया कि यह मांग अनेक वर्षों से लंबित है, परंतु आज पर्यन्त स्वीकृति नहीं मिली है। ग्रामीण जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्राम पंचायत डूमरबहाल से केन्दुवन पहुंच मार्ग में पक्की सड़क निर्माण हेतु लगभग 2 किलोमीटर की स्वीकृति के लिए बहुत जल्द सुशासन तिहार से पहले शासन – प्रशासन के पास जाकर डूमरबहाल बारीकपारा के ग्रामीणजनों की इस विशेष मांग को प्राथमिकता के साथ रखेंगे। और इसके लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज