सरकंडा क्षेत्र में युवक की धारदार हथियार से हत्या ,जांच में जुटी सरकंडा पुलिस

बिलासपुर | बिलासपुर शहर के सरकंडा क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजेंद्र नगर निवासी राजेश रावत नामक युवक की सरकंडा क्षेत्र के इमलीभाठा इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक राजेश रावत नगर निगम में पार्किंग का काम करता था। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि कोई पुरानी रंजिश हत्या की वजह हो सकती है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात लगभग 11 बजे हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और जांच अभी जारी है। गौरतलब है कि बिलासपुर एसपी संतोष सिंह द्वारा चलाए अवैध नशे के खिलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के बाद इस तरह के अपराधों में कमी देखी गई थी लेकिन अब क्षेत्र में फिर से आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। ज़िले के थाना प्रभारियों की क्राइम मीटिंग की एक रात पहले और राष्ट्रपति के दौरे के कुछ दिन पहले इस तरह की घटनाओं के होने से ज़िले की कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवालिया निशान लगना लाज़मी है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज