हेलमेट अनिवार्य: एसपी किरण चव्हाण ने जवानों को दिलाई शपथ

1050 हेलमेट वितरण, सुरक्षा और यातायात नियमों पर विशेष जोर

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा/ जिले में पुलिस जवानों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण ने एक सराहनीय पहल की है। पुराना एसपी ऑफिस स्थित नक्सल सेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीआरजी जवानों को 1050 हेलमेट वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकना और जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

शपथ दिलाकर किया जागरूक
कार्यक्रम के दौरान एसपी किरण चव्हाण ने सभी जवानों को शपथ दिलाई कि वे बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाएंगे और शराब सेवन के बाद वाहन संचालन नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कई जवान महंगे वाहन खरीद लेते हैं, लेकिन हेलमेट का उपयोग नहीं करते, जो दुर्घटना के समय जानलेवा साबित हो सकता है।

हर साल 10–15 मौतें, लापरवाही बड़ी वजह

एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में हर वर्ष 10 से 15 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में होती है, जिसका प्रमुख कारण यातायात नियमों की अनदेखी और लापरवाही है। उन्होंने जवानों से खुद उदाहरण बनकर समाज को जागरूक करने की अपील की।

एएसपी ने भी दी अहम सलाह
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित शाह ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कई जवान दुर्घटनाओं में घायल हुए या अपनी जान गंवा चुके हैं, जिसमें हेलमेट न पहनना मुख्य कारण रहा है। उन्होंने विशेष रूप से हेलमेट पहनते समय उसकी बक्कल (पट्टी) लगाने पर जोर दिया।

अधिकारी और जवान रहे मौजूद
इस अवसर पर एएसपी श्री अभिषेक वर्मा, डीएसपी श्री मनीष रात्रे, रक्षित निरीक्षक श्री रवि उपाध्याय, यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री अनुराग सोनवानी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस जवान उपस्थित रहे।

संदेश साफ: “सुरक्षा पहले”
यह पहल न केवल पुलिस जवानों की सुरक्षा को मजबूत करेगी, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी एक प्रेरणादायक संदेश है कि यातायात नियमों का पालन ही जीवन की सुरक्षा का सबसे बड़ा साधन है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज