चार डिब्बा प्रणाली पर निगम का जनजागरण, भाठागांव और टिकरापारा में रैली

रायपुर। नगर निगम जोन 6 के स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत वार्ड 61 भाठागांव और वार्ड 62 संजय नगर टिकरापारा में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता ने किया, जिसमें स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों ने रैली निकालकर नागरिकों को जागरूक किया।रैली के दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों में लोगों को 1 अप्रैल 2026 से लागू नवीन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत 4 डिब्बा सफाई प्रणाली की जानकारी दी गई। अभियान में घरों में कचरे को चार अलग-अलग श्रेणियों—गीला, सूखा, विशेष देखभाल और सेनेटरी—में विभाजित कर क्रमशः हरे, नीले, लाल और काले डस्टबिन में रखने की अपील की गई।निगम की टीम ने नागरिकों से घर का कचरा बाहर न फेंकने और सीधे सफाई वाहन को देने का आग्रह किया, ताकि शहर को स्वच्छ बनाने में सहभागिता सुनिश्चित हो सके। अभियान के दौरान जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के निर्देश और स्वास्थ्य अधिकारी आदिव्य हजारी के मार्गदर्शन में स्वच्छता निरीक्षक महेन्द्र कलियारी और अभिषेक मणि मौजूद रहे।नंदी चौक टिकरापारा में आयोजित इस जनसंपर्क अभियान में स्थानीय नागरिकों के साथ सदर बाजार मंडल अध्यक्ष संजय सोनी की भी उपस्थिति रही। निगम ने नागरिकों से स्वच्छ सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज