1.2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

रायपुर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तिल्दा नेवरा पुलिस ने एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी जागेश्वर पारधी (19) निवासी ग्राम जलसो को बैकुंठ रेलवे अंडरब्रिज के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके पास से नीले-सफेद रंग के थैले में रखा 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये आंकी गई है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना तिल्दा नेवरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध गांजा और शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। यह कार्रवाई थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है