घर-घर नल से जल: डोडपाल में केंद्रीय सचिव का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत देखने गांव पहुंचे मिशन संचालक

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – हर घर नल से जल के संकल्प को धरातल पर परखने के लिए केंद्र सरकार के अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के मिशन संचालक श्री कमल किशोर सोन रविवार को सुकमा जिले के दूरस्थ ग्राम डोडपाल पहुंचे। यहां उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत निर्मित नल-जल योजना की पानी टंकी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम सरपंच श्रीमती बिज्जो वेट्टी से मुलाकात कर गांव में पेयजल व्यवस्था की वर्तमान स्थिति और योजना से पहले की समस्याओं की जानकारी ली। सरपंच ने बताया कि पहले ग्रामीणों को पानी के लिए हैंडपंप और दूरस्थ स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब घर-घर नल से स्वच्छ पानी मिलने से लोगों की दिनचर्या आसान हो गई है और समय की भी बचत हो रही है।

गुणवत्ता और नियमित जांच पर जोर

श्री सोन ने जल वितरण प्रणाली, संचालन व्यवस्था और पानी की गुणवत्ता जांच प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से वर्षा ऋतु में नियमित जल परीक्षण कराने के निर्देश दिए, ताकि हर समय सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके।

जल संरक्षण का दिया संदेश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को पानी की बचत करने और अनावश्यक जल अपव्यय रोकने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है और इसके बिना योजनाओं की स्थायित्व सुनिश्चित नहीं हो सकता।

ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याओं का समाधान

इस दौरान कलेक्टर श्री अमित कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री किरण ने भी ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय निर्माण जैसी योजनाओं की जानकारी दी।

ग्रामीणों द्वारा पंचायत भवन निर्माण की मांग रखे जाने पर अधिकारियों ने सकारात्मक आश्वासन दिया। कलेक्टर ने ग्रामीणों को सुशासन तिहार के तहत आवेदन प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया, वहीं एसपी ने सुरक्षा को लेकर कोटवार को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने के निर्देश दिए।

डोडपाल में नल-जल योजना का सफल क्रियान्वयन यह दर्शाता है कि सरकार की योजनाएं अब दूरस्थ गांवों तक पहुंच रही हैं। जल जीवन मिशन न केवल पानी की समस्या का समाधान कर रहा है, बल्कि ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में भी बड़ा बदलाव ला रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज