राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल
देवभोग – गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड में बीते तीन चार दिन से लगातार प्रकृति का कहर जारी है।कल मुरगुडा़ में 13 वर्षीय बालक पर गिरी गाज इलाज कराने अस्पताल ले गए और उसी दौरान डॉ ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। आज भी वही समय पर तेज आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि हुई, कुछ समय बाद तेज हवाएं चलने लगी और डूमरबाहाल बारीक पारा और केन्दूवन पुराना चबूतरा का बरगद पेड़ पूरे जड़ सहित उखाड़कर गिर गया। ग्रामीणों द्वारा यह बताया जा रहा है कि आमने-सामने घर के ऊपर गिर गया है।केन्दूवन के मुख्य सड़क मार्ग पर पेड़ गिर जाने से पथ राहगीर को आवागमन में असुविधा हो गई है।प्रकृति की लगातार बढ़ती प्रकोप से जन जीवन को भारी चिंताजनक स्थिति बनी हुई है।
ग्रामीण अंचलों में चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। मानव जगत व वनस्पति जीव जन्तु प्राणियों को खुशहाल जीवन जीने में खुल कर मौका नहीं मिल रहा है,सब प्रकृति के जंजीरों में जकड़े हुए है। आज बड़ी हादसे से बाल-बाल बचे है, चुकी इतना बड़ा भारी टन का पेड़ गिर जाना मतलब काल का प्रकोप होना है, तो उसी दौरान मानव जीवन को अस्त-व्यस्त कर भारी नुक़सान पहुंचाने में असक्रिय रहा है। बताई जा रही है कि इस हादसे से जन-जीवन प्रभावित नहीं हुआ है, सिर्फ उनके आवास,व अन्य संसाधनों को क्षतिग्रस्त हुई है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




