गंभीर समस्याओं से जूझ रहा लैलूंगा का वार्ड क्रमांक 15 प्रशासन मौन 

राजधानी से जनता तक | लैलूंगा| वैसे तो नगर पंचायत हमेसा से सुर्खियों में रही है।भ्रष्टाचार का मामला हो या वार्डो में साफ सफाई लगातार नगर पंचायत की लापरवाही थमने का नाम नही ले रही है सालो से पार्षदों में भी अध्यक्ष सहित अधिकारियों की मनमानी को लेकर रोष देखा गया है। रौब और धन के आगे सब नसमस्तक है।वार्डो की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने पर भी अधिकारी की कान में जूँ तक नही रेंगती है।

आलम यह है कि लैलूंगा के वार्ड क्रमांक 15 गांधीनगर में लगभग 20 से 25 परिवार रहते हैं और इन परिवारों में सदस्यों की संख्या लगभग 50 से 70 है जिसमें करीब करीब 20- 25 छोटे-छोटे बच्चे हैं इतने परिवारों के लिए आज तक नगर पंचायत द्वारा नल जल की व्यवस्था नहीं की गई है पानी के नाम पर यहां केवल एक हैंड पंप है जिसमें 10 से 15 मिनट मेहनत करने के बाद थोड़ा-थोड़ा पानी निकलता है शुरुआत में तो पानी साफ रहता है लेकिन एक-दो घंटे बाद इस पानी का कलर पीला हो जाता है। इसका मतलब साफ है अंदर के पाइप का रखरखाव जैसे संधारण पिछले कई वर्षों से नहीं किया गया है।जिसके कारण यहां के रहवासियों को लोहा युक्त पानी पीना पड़ता है। जो की शरीर के अंदर जाकर कितना नुकसान करता है यह बात प्रशासन को बताने की जरूरत नहीं है। इसकी शिकायत कई बार नगर पंचायत में की गई लेकिन बात वहीं ढाक के तीन पात साथ ही सोने पर सुहागा वाली बात यहां की गंदी बजबजाती बदबूदार नालिया हैं।यहां पर नालिया तो बनाई गई हैं लेकिन निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है जिसके कारण हर समय जाम नालियों में कीड़े बजबजाते रहते हैं और गंदी बदबू से यहां के लोगों का जीना दूभर हो रखा है सबसे बड़ी बात यह है कि यहां किसी भी घर में शासन द्वारा शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई और जहां शौचालय बने हैं वह भी आधे अधूरे लेकिन इन सब चीजों से ना तो पार्षद को कोई मतलब है ना ही पंचायत को जब वार्डवासियों से हकीकत जानने की कोशिश की गई तो यहां के वरिष्ठ नागरिकों ने खुलकर कई बातें सामने रखी | मोहल्ले में पानी सबसे बड़ी समस्या है। साथ ही यहां की जाम पड़ी नालियां और तो और यहां सफाई कर्मचारियों द्वारा झाड़ू तक नहीं लगाया जाता ना तो पार्षद ना ही नगर पंचायत के कोई कर्मचारी इस बात की टोह लेने आता है!

 एम.हुसैन स्थानीय निवासी मोहल्ले में कई छोटे-छोटे बच्चे हैं यहां का गंदा पानी पीने के कारण कई बार बच्चों को अस्पताल में एडमिट करना पड़ गया है! 

मोगरा राजपूत स्थानीय महिला

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज