पुलिस-जनता के बीच बढ़ा विश्वास, सुकमा में जुम्बा अभियान बना 

सामाजिक समरसता का प्रतीक

विग्रह से विश्वास” की ओर सुकमा पुलिस की अनूठी पहल, आत्मसमर्पित माओवादियों ने भी किया सहभागिता

जिला प्रमुख नवीन दांदडें राजधानी से जनता तक/

सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास और सहभागिता की नई मिसाल पेश करते हुए जिला पुलिस सुकमा द्वारा “हमर फिट सुकमा जुम्बा अभियान” के तहत एक विशेष जुम्बा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस लाईन सुकमा में आयोजित इस कार्यक्रम ने पुलिस, आम नागरिकों और आत्मसमर्पित माओवादियों के बीच बढ़ते विश्वास और सामाजिक समरसता का सकारात्मक संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, डीआरजी, एसटीएफ एवं विभिन्न थानों के जवानों के साथ “पूना मारगेम” पुनर्वास अभियान के अंतर्गत पुनर्वास केंद्र में रह रहे आत्मसमर्पित माओवादी भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी गीत “हमर पारा तुंहर पारा” की धुन पर जवानों, नागरिकों और आत्मसमर्पित माओवादियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ जुम्बा डांस किया। माहौल उत्साह, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा से भर उठा। इस पहल का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को गंभीर घटनाओं और लगातार कार्यभार से उत्पन्न मानसिक तनाव से राहत दिलाना तथा उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखना रहा।

सुकमा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को नई दिशा देते हुए युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों को शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, रोजगार और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस विभाग अब खेल, साइबर जागरूकता, करियर मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से नक्सल प्रभावित गांवों तक विश्वास का संदेश पहुंचाने में जुटा है।

इस अवसर पर सेनानी 18वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ बल संजय शर्मा, रक्षित निरीक्षक रवि कुमार उपाध्याय, सूबेदार रमेश कुमार पुरेना, उप निरीक्षक लीला राम साहू सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, जवान, आम नागरिक एवं आत्मसमर्पित माओवादी उपस्थित रहे।

सुकमा पुलिस की यह पहल केवल फिटनेस अभियान नहीं, बल्कि “विग्रह से विश्वास” की दिशा में बढ़ता एक मजबूत सामाजिक कदम बनकर सामने आई है।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज