विकास खण्ड गाड़ा समाज देवभोग का बैठक 07 जून को

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद – विकास खण्ड गाड़ा समाज देवभोग के सामाजिक बैठक 07 जून 2026 , दिन रविवार को,स्थल अंबेडकर भवन देवभोग समय करीब 10.00 बजे आहुत की गई है। चुकी विगत दिनों विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष सचिव व कोषाध्यक्ष को प्रत्यक्ष लोकतांत्रिक पद्धति से निर्वाचन हुई है। जिसमें प्रमुख रूप से विभिन्न बिन्दुओं पर क्रमानुसार चर्चा परिचर्चा कर आगामी कार्य योजना तैयार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विकास खण्ड गाड़ा समाज संगठन को मजबूत व सशक्त बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कार्यकारी का विस्तार करने के संबंध में, तत् पश्चात् नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्ति हुए हैं उन्हें शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर सुरक्षित स्थान की चिह्नित किया जाना है। विकास खण्ड गाड़ा समाज सबल में दिशा, विकास और उच्च सीढीयो में पहुंचे की कुशल नेतृत्वकारी भूमिका की अभिनय । उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समस्त ग्राम ईकाई के पदाधिकारी,जोन स्तर के पदाधिकारी, युवा प्रकोष्ठ, कर्मचारी प्रकोष्ठ एवं सर्व गाड़ा समाज जनों की उपस्थिति अनिवार्य सह प्रार्थनीय है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है