दोहा वार्ता में अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ी सहमति, 3 अरब डॉलर जारी करने पर बनी बात

दोहा। कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच हुई तकनीकी वार्ता में सकारात्मक प्रगति हुई है। दोनों देशों ने ईरान की रुकी हुई 3 अरब डॉलर (करीब 28,540 करोड़ रुपये) की धनराशि जारी करने और 14 सूत्रीय समझौता ज्ञापन के उल्लंघन की निगरानी के लिए हॉटलाइन स्थापित करने पर सहमति जताई। वार्ता में कतर और पाकिस्तान ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई।बैठक 60-दिवसीय समझौता ज्ञापन के क्रियान्वयन के तहत हुई। अमेरिका ने दक्षिण कोरिया में प्रतिबंधित ईरानी तेल राजस्व में से 3 अरब डॉलर जारी करने पर सहमति दी, जिसका उपयोग भोजन, दवाइयों और अन्य मानवीय जरूरतों के लिए किया जाएगा। दोनों पक्षों ने अंतरिम युद्धविराम बनाए रखने और किसी भी उल्लंघन पर तुरंत संवाद के लिए अलग संचार चैनल बनाने पर भी सहमति व्यक्त की।कतर ने वार्ता को सकारात्मक बताते हुए कहा कि बातचीत आगे भी जारी रहेगी। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोहा वार्ता की सराहना करते हुए कहा कि ईरान के परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में अच्छी प्रगति हो रही है। दूसरी ओर, ईरान ने इजरायल की गतिविधियों और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी आपत्तियां भी मध्यस्थों के सामने रखीं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है