राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल
देवभोग – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 जुलाई को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित वाईब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से मन की बात’ कार्यक्रम के 136 वें एपिसोड वीडियो कांफ्रेंसिंग से संवाद किया। झाखरपारा मण्डल के प्रत्येक बूथों में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ सुना।
प्रधानमंत्री मोदी जी ने माई भारत के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों की सामाजिक आर्थिक स्थिति समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास आकांक्षाओं को करीब से जानने का अवसर मिला।साथ ही इस पहल ने जन-भागीदारी, राष्ट्रीय एकता और सीमा से लगे गांवों के सामरिक महत्व के प्रति लोगों की समझ को और मजबूत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने’ मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कारगिल विजय दिवस,कैच द रैन अभियान, स्पेस सेक्टर में भारत की क्षमता,साइंस ओलंपियाड, पर्यावरण संरक्षण और खादी जैसे अहम् विषयों पर बात की। उन्होंने नागरिकों से’ माई गोव ‘के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के लिए अपने विचार और सुझाव साझा करने का आग्रह किया। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश , जिला के प्रकोष्ठ पदाधिकारी , साथ में महिला मोर्चा पदाधिकारी,कार्यकारी सदस्य, मंडल के पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्ष, संयोजक, सहसंयोजक कार्यकारणी सदस्य वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है






