राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल
देवभोग -लंकेश्वरी बाल संस्कार समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवभोग में दिनांक 25 जुलाई 2026 दिन शनिवार को एक दिवसीय प्रथम आचार्य व्यक्तित्व विकास का आयोजन किया गया ।उदघाटन सत्र में विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र साहू , केवल राम ध्रुव एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज रघुवंशी ने ब्रह्मांड स्वरूप ओम् , भारत माता एवं ज्ञान की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया । प्रथम सत्र में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज रघुवंशी एवं दिलीप नायक के द्वारा गीत एवं प्रार्थना का अभ्यास कराया गया। द्वितीय सत्र में विद्यालय के प्राचार्य केवल राम ध्रुव जी द्वारा विद्यालय व्यवस्था हेतु दायित्व बोध के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । तॄतीय सत्र में शारीरिक अभ्यास के अन्तर्गत शारीरिक

प्रमुख ओम्कालेश्वर ठाकुर , तकदीर दास भारतद्वाज एवं भूमिका साहू ने योग , खेल , व्यायाम आदि कराया गया । चतुर्थ सत्र में विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र साहू जी ने शिशु उपस्थित पंजी लेखन, आचार्य दैनंदिनी लेखन व स्वाध्याय के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी , तत्पश्चात लंकेश्वरी बाल संस्कार समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष तस्मित पात्र , उपाध्यक्ष विजय मिश्रा , सह व्यवस्थापक अशोक बजरंग साहू ने भैया – बहिनों की पढ़ाई, खेलकूद , बौध्दिक , वैदिक गणित , विज्ञान मेला आदि कार्यक्रम में विशेष ध्यान देकर कार्यक्रम में सहभागी कराने हेतु प्रेरित किया गया तथा व्यवस्थापक सुधीर भाई पटेल जी द्वारा आचार्यों से विद्यालय व्यवस्था हेतु विस्तृत चर्चा की गई ।यह जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख आचार्य राजकुमार यादव ने दी
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है






