_समय पर जेल नहीं लौटा था आरोपी, बालको पुलिस ने लंबे समय बाद दबोचा_
राजधानी से जनता तक कोरबा |
बालकोनगर थाना पुलिस ने छह वर्षों से फरार चल रहे आजीवन कारावास की सजा पाए एक बंदी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्ष 2020 में पैरोल पर केंद्रीय जेल बिलासपुर से रिहा हुआ था, लेकिन निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद वापस जेल नहीं लौटा और लगातार फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, देवानन्द कुर्रे, निवासी परसाभाठा (बालकोनगर), को एक आपराधिक मामले में सत्र न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। उसे 7 अप्रैल 2020 को पैरोल पर रिहा किया गया था, लेकिन नियत तिथि पर जेल में आत्मसमर्पण नहीं करने पर वह फरार घोषित कर दिया गया।
इस संबंध में केंद्रीय जेल बिलासपुर के जेल अधीक्षक की लिखित शिकायत पर 24 मई 2025 को बालकोनगर थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 224 के तहत अपराध दर्ज कर एसपी सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा विशेष टिम गठित कर जांच शुरू की गई।
लगातार तलाश और खोजबीन के बाद बालको पुलिस ने 25 जुलाई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। करीब छह साल से फरार आरोपी की गिरफ्तारी को बालको पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस विभाग ने इस कार्रवाई में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के सराहनीय कार्य के लिए उन्हें पुरस्कृत किए जाने का प्रस्ताव भी भेजा है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है






