बालकोनगर में वन महोत्सव, पौधरोपण से बाइक रैली तक होंगे कई आयोजन,रक्तदान शिविर और निःशुल्क पौधा वितरण भी होगा, नागरिकों से सहभागिता की अपील

राजधानी से जनता तक |कोरबा |वन परिक्षेत्र बालको, वनमंडल कोरबा द्वारा 1 अगस्त को वन महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पौधरोपण, रक्तदान शिविर, पौधा वितरण और जागरूकता बाइक रैली सहित कई गतिविधियां होंगी।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे MGM हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पौधरोपण से होगी। इसके बाद सुबह 10:30 बजे बालको बस स्टैंड में रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क पौधा वितरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

वन महोत्सव के तहत दोपहर 12 बजे पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण का संदेश शहरवासियों तक पहुंचाया जाएगा।

बालको वन परिक्षेत्र के रेंजर जयंत सरकार ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने और कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेने की अपील की है।

वन विभाग का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही सफल हो सकता है। इसी उद्देश्य से वन महोत्सव-2026 के माध्यम से लोगों को हरित वातावरण, स्वच्छ पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज