कोंडागांव । विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की संगठनात्मक बैठक सोमवार (3 अगस्त) को कोंडागांव स्थित पुराने रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी गतिविधियों, सेवा कार्यों तथा प्रखंड स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संगठन ने सक्रिय कार्यकर्ता पुष्पांजय ठाकुर को विश्व हिन्दू परिषद फरसगांव प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। इस घोषणा के साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों ने नई ज़िम्मेदारी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि पुष्पांजय ठाकुर के नेतृत्व में फरसगांव प्रखंड में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा सेवा, संस्कार, गौसंरक्षण, धर्म जागरण एवं सामाजिक समरसता जैसे कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।
नव-नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष पुष्पांजय ठाकुर ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक के दौरान में विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष करण उइके, जिलामंत्री संजय पोया, सहमंत्री डगेंद्र नाग, सहमंत्री सानू जैन, बजरंग दल जिला संयोजक दयासागर, आशीष बघेल, ऋषि बर्मन, के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है






