शक्ति पुलिस द्वारा वेदांता एवं आर के एम पावर प्लांट लेबर कॉलोनी में बाहरी व्यक्तियों एवं संदिग्ध बांग्लादेशी प्रवासियों का सघन चेकिंग अभियान

शक्ति, दिनांक 05 अगस्त 2026।
सक्ति,पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल के नेतृत्व में , एसडीओपी सक्ती डा. भुवनेशवरी पैंकरा एवं एसडीओपी डभरा श्री सुमित गुप्ता के उपस्थिती में शक्ति पुलिस द्वारा आर के एम व वेदांता पावर प्लांट की लेबर कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान फगुरम चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली, छपोरा चौकी प्रभारी स.उ.नि. संतोष तिवारी, सकर्रा चौकी प्रभारी स.उ.नि. के. के. राठौर एवं संयुक्त स्टाफ के द्वारा बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों, किरायेदारों एवं अन्य व्यक्तियों के पहचान संबंधी दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया गया। साथ ही क्षेत्र में निवास कर रहे व्यक्तियों के पहचान पत्र, निवास संबंधी जानकारी, कार्यस्थल एवं पुलिस सत्यापन की स्थिति की जांच की गई। साथ ही उनका मोबाइल भी चेक किया गया!
चेकिंग अभियान के दौरान विशेष रूप से अवैध रूप से निवास कर रहे संदिग्ध विदेशी नागरिकों, जिनमें बांग्लादेशी घुसपैठियों की संभावना के संबंध में भी सतर्कता बरतते हुए आवश्यक पूछताछ एवं दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। व मोबाइल चेक किया गया. जांच के दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिलने पर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश संबंधित प्लांट प्रबंधन के अधिकारियो व श्रमिक ठेकेदारों को दिए गए।
पुलिस टीम द्वारा कंपनी प्रबंधन, ठेकेदारों एवं मकान मालिकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने यहां कार्यरत प्रत्येक बाहरी व्यक्ति का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं तथा बिना वैध पहचान एवं सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को रोजगार अथवा आवास उपलब्ध न कराएं।
शक्ति पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति निवास करता है अथवा किसी विदेशी नागरिक के अवैध रूप से रहने की जानकारी प्राप्त होती है, तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम थाना, चौकी अथवा पुलिस को दे।





