कक्षा 9वीं में होगा प्रवेश
राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल
देवभोग- विकास खंड देवभोग अंतर्गत ग्राम खम्हारगुडा के पीड़ित तुलाराम बिहारी की पुत्री, जो आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई लिखाई से वंचित थी, उसे गांडा समाज देवभोग ने शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया है।
इस संबंध में स्पष्ट जानकारी
पूर्व में समाज संगठन के मुख्य सलाहकार चवन लाल बघेल द्वारा आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में महिलाओं ने उनसे मिलकर तुलाराम बिहारी के परिवार की दयनीय स्थिति बताई थी। बेटी की पढ़ाई छूटने से परिवार असहाय महसूस कर रहा था।
महिलाओं ने समाज से सहयोग की अपील की थी।
तत्काल कार्रवाई
चवन लाल बघेल के निवेदन पर विकास खंड गांडा समाज देवभोग के अध्यक्ष शेष नारायण सोनवानी जी, सचिव यशवंत बघेल जी एवं कोषाध्यक्ष दिगम्बर स्वर्ण जी ने प्रस्ताव को तत्काल स्वीकार किया।
विगत दिन शनिवार को जन सम्पर्क के दौरान पीड़ित परिवार को मिली
इसी क्रम में विगत दिनांक 08/08/2026 , शाम 5 .30 बजे मुख्य सलाहकार चवन लाल बघेल जी के नेतृत्व में समाज का प्रतिनिधिमंडल ग्राम खम्हारगुडा एवं सागौनभाडी पहुंचा । वहां पीड़ित परिवार व समाज पदाधिकारीयों से भेंट कर समस्या का समाधान किया गया।
विकास खण्ड गाड़ा समाज पदाधिकारियों द्वारा प्रमुख निर्णय
संबंधित शाला के प्राचार्य से दूरभाष पर चर्चा कर बेटी का कक्षा 9वीं में प्रवेश सुनिश्चित किया गया।
सोमवार 10/08/2026 से बेटी नियमित शाला जाएगी।
समाज द्वारा पुस्तक, ड्रेस, व अन्य आवश्यक सामग्री हेतु सहयोग का भरोसा दिया गया।
इस मौके पर उपस्थित ग्राम इकाई के लोगों ने अपने विचार रखे, जिनका समाज हित में तत्काल निराकरण किया गया।
शेष नारायण सोनवानी ने कहा” बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सिर्फ नारा नहीं, संस्कार है। समाज का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, ये हम सबकी जिम्मेदारी है।
तुलाराम जी की बेटी अब पढेगी और आगे बढ़ेगी।
सचिव यशवंत बघेल ने कहा
कि समाज संगठन को और मजबूत करने हेतु रविवार दिनांक 16/ 08/2026 को विकास खंड गांडा समाज देवभोग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य व आगामी नवाखाई मिलन समारोह कार्यक्रम एवं समाजिक गतिविधियों पर चर्चा होगी।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है





