भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत आज अकलतरा के पास नेशनल हाईवे NH-49 पर छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के बेहद होनहार एवं सक्रिय सदस्य श्री सूरज भारती जी से आत्मीय भेंट-मुलाकात हुई।इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की गई। संगठन के विस्तार, सक्रियता एवं आगामी गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारीगण उपस्थित रहे:
• श्री अखिलेश रात्रे – प्रदेश अध्यक्ष
• श्री वेदभूषण सनेही – प्रदेश उपाध्यक्ष
• श्री दशरथ साहू – प्रदेश संयोजक
• डॉ. संजय निराला – प्रदेश स्वास्थ्य सलाहकार
• डॉ. अजय खुटे – विशेष सहयोगी
श्री सूरज भारती जी जैसे सक्रिय एवं समर्पित सदस्यों के साथ निरंतर संवाद संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बलौदा बाजार हिंसा आगजनी मामले में लगभग 7 माह जेल में एक निर्दोष होने के बावजूद जेल में रहे। इस पर छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसिएशन उनके साथ हैं जानकारी के अभाव के कारण हमारे साथी जेल में लंबी समय तक रहा। पत्रकार साथियों का इस प्रकार ग़लत तरीके से वर्षों पुराने मामले में गिरफ्तार कर जेल दाखिल करना ग़लत है हम सब संगठन के साथी पत्रकार सुरक्षा कानून का मांग करते हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसी भी कार्यक्रम में हमारे पत्रकार साथी रिपोर्टिंग करते हैं उनको उसी मामले में आरोपी बना कर जेल दाखिल करना बहुत ही ग़लत है ऐसे घटना पर छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसिएशन कड़ी निन्दा करती है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है





