एस डी एम मतदाता पुनरीक्षण बैठक विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का बैठक लिया 

राजधानी से जनता तक। चरण सिंह क्षेत्रपाल । देवभोग -मतदाता पुनरीक्षण बैठक में एसडीएम ने बताए बिंद्रानवागढ़ में 12045 नए मतदाता जुड़े तो 5632 का नाम विलोपित किया गया।मतदाता सूची में विशेष वर्ग को इंगित करने वाले वार्ड का नाम बदल अंबेडकर पारा रखने का सुझाव दिया राजनीतिक दल के प्रतिनिधि मंडल ने। आज एसडीएम अर्पिता पाठक ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में अपने दफ्तर में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का बैठक लिया। बैठक में सुश्री पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता पुनरीक्षण के लिए दावा आपत्ति का आज अंतिम तिथि था, इस अवधि तक बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 55 के लिए कूल 22388 आवेदन प्राप्त हुए।जिसमे फार्म 6 यानी नए नाम जोड़ने हेतु 12045 ,फार्म 7 यानी नाम विलोपन हेतु 5632, फार्म 8 यानी संसोधन हेतु 4711 फार्म प्राप्त हुए।अन्य विभिन्न प्रारूप के लिए प्राप्त फार्म की जानकारी भी साझा करते हुए प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे गए। एसडीएम ने प्रतिनिधि मंडल से समय पर विधानसभा क्षेत्र के समस्त बूथ लेबल एजेंट की सूची उपलब्ध कराने कहा है।इसके अलावा विभिन्न स्तरों पर चल रहे ईव्हीएम डेमोस्ट्रेशन की जानकारी देते हुए सेंटरो में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील भी किया है।चर्चा के दरम्यान उपस्थित प्रतिनिधि मंडल ने मतदाता सूची में एस वर्ग को संबोधन करने वाला प्रतिबंधित नाम का उल्लेख है,जिसे बदल कर अंबेडकर पारा करने की मांग रखी गई है ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज